The Pangi region in Himachal Pradesh is among the farthest valleys of this Himalayan State. Pangi Valley is prominent for its dense Birch forests that are home to a treasure of medicinal plants and some rare wildlife.
For generations, the people of Pangi have managed these forest commons through their ‘Praja system’. The Praja is a village-level body comprising of a member from every family in the village that sets rules for the management of village commons and the overall welfare of the village. It ensures regular monitoring and imposition of fines on offenders. It also has in place mechanisms for support and conflict resolution. The Praja forms one-axis for managing village commons, in a group of polycentric institutions that include the local Women’s council, the village Monastery and other formal government bodies.
We thank Shri. Biru Bodh (of Sural Bhatori Camp), Smt. Savita and Smt. Kavita (from Sural Tai), Shri. Wangchuk (from Hudan Bhatori) and Shri. Sonam Dorje (from Hillu Tuan) for speaking with us.
Thanks also to Ms. Ritika (IAS) who served as the Resident Collector in Pangi and made us aware of Pangi’s unique Praja system.
HimKatha Team: Akshata Anand, Shri. Kesang Chunit and Amar Singh of Gumrang.
हिमाचल प्रदेश का पांगी क्षेत्र इस हिमालयी राज्य की सबसे दूरस्थ घाटियों में से एक है। पांगी घाटी अपने समृद्ध बर्च वनों के लिए प्रसिद्ध है, जो औषधीय पौधों और कुछ दुर्लभ वन्यजीवों का घर हैं।
पीढ़ियों से, पांगी के लोग अपनी ‘प्रजा व्यवस्था’ के माध्यम से इन वन भूमि का प्रबंधन करते आ रहे हैं। प्रजा एक ग्राम-स्तरीय निकाय है जिसमें गाँव के प्रत्येक परिवार का एक सदस्य शामिल होता है जो गाँव की भूमि के प्रबंधन और गाँव के समग्र कल्याण के लिए नियम निर्धारित करता है। यह नियमित निगरानी सुनिश्चित करता है और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाता है। इसमें सहायता और संघर्ष समाधान के लिए तंत्र भी मौजूद हैं। प्रजा, गाँव की भूमि के प्रबंधन के लिए एक धुरी का निर्माण करती है, जो बहुकेंद्रीय संस्थाओं के एक समूह में शामिल है, जिसमें स्थानीय महिला परिषद, गाँव का मठ और अन्य औपचारिक सरकारी निकाय शामिल हैं।
हम श्री बीरू बोध (सुराल भटोरी कैंप), श्रीमती सविता और श्रीमती कविता (सुराल ताई), श्री वांगचुक (हुडन भटोरी) और श्री सोनम दोरजे (हिल्लू तुआन) को हमारे साथ बातचीत करने के लिए धन्यवाद देते हैं।
सुश्री रितिका (आई.ए.एस) का भी धन्यवाद, जिन्होंने पांगी में रेजिडेंट कलेक्टर के रूप में कार्य किया और हमें पांगी की प्रजा व्यवस्था से अवगत कराया।
हिमकथा टीम: अक्षता आनंद, श्री. केसांग चुनित और गुमरंग के अमर सिंह जी।
PUBLISHED: OCTOBER 2026
